फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   sucide by student

बीएड की छात्रा ने की खुदकुशी, युवक ने भी दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
बीएड की छात्रा ने की खुदकुशी, युवक ने भी दी जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को एक बीएड की छात्रा और एक युवक ने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों ही मामलों में सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों के परिजनों में हादसे के बाद कोहराम मचा हुआ है। जबकि, मृतक छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
रामघाट थाना क्षेत्र के गांव धारकपुर में बीती देर शाम बीएड की एक छात्रा ने घर के कमरे के अंदर फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार रामघाट थाना क्षेत्र के ग्राम धारकपुर निवासी नरेश कुमार की पुत्री गीता बीएड द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह शिकारपुर के एक विद्यालय से बीएड कर रही थी। रामघाट एसएचओ बच्चू सिंह ने बताया कि परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वह सोमवार की देर शाम बाहर बैठे हुए थे। जबकि 21 वर्षीय उनकी पुत्री गीता अंदर खाना बनाने गई थी। कुछ समय बाद परिजन जब अंदर गए तो देखकर सन्न रह गए। गीता का शव घर के कमरे में लगे पंखे से साड़ी के सहारे फंदे पर झूलता मिला। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने वहां से मिला एक कागज भी दिया। जिस पर लिखा था की वह स्वेच्छा से अपनी जान दे रही है। साथ ही लिखा था कि मैं जिंदगी से हार गई हूं इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं, शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी कालीचरण का 19 वर्षीय पुत्र मोहित फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और गहनता से जांच पड़ताल की। एसएचओ उमेश पांडे ने बताया मृतक मोहित शराब पीने का आदी था। जिसे पिता ने शराब पीने के ऊपर डांट दिया था। जिससे आहत होकर उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed