फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sub-junior girls hockey trials on 4th

Bulandshahar News: सब जूनियर बालिका हॉकी ट्रायल चार को

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित होगा। यमुनापुरम स्टेडियम में जिले के इच्छुक सब जूनियर बालिका हॉकी खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगी।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सात से 12 जनवरी 2026 तक बालिका वर्ग की क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन को जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में रविवार चार जनवरी 2026 को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा। ट्रायल में एक जनवरी 2010 के बाद जन्मी बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगी। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी पांच जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति व मूल प्रति साथ लेकर जरूर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed