{"_id":"6953f3edaeaac78e7f0d7888","slug":"sub-junior-boys-and-girls-athletics-trials-tomorrow-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-146199-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स ट्रायल कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स ट्रायल कल
विज्ञापन
बुलंदशहर। अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल होगा। नगर के यमुनापुरम स्टेडियम में जिले के इच्छुक सब जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स खिलाड़ी ट्रायल में प्रतिभाग कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि छह जनवरी से सात जनवरी 2026 तक बालक वर्ग की और नौ जनवरी से 10 जनवरी तक बालिका वर्ग की अयोध्या के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन को जिला एवं मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन होगा।
ट्रायल में 100, 200, 400, 800 व दो हजार मीटर दौड़, 100 मीटर हर्डल जंप, हाई जंप, लॉग जंप, शाटपुट, डिस्कस थ्रो, हैंमर थ्रो, जेबलिन थ्रो, मिडले रिले, पेंटाथलान वाकिंग पांच हजार मीटर आदि के लिए ट्रायल होगा। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी दो जनवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। ट्रायल के दौरान खिलाड़ी जन्मतिथि प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति व मूल प्रति साथ लेकर जरूर आएं।