{"_id":"69248c51375dd6edf8027838","slug":"sub-inspector-and-seven-constables-were-posted-to-the-line-13-policemen-were-removed-in-10-days-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-110444-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उप निरीक्षक व सात सिपाही लाइन हाजिर, 10 दिन में हटाए गए 13 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उप निरीक्षक व सात सिपाही लाइन हाजिर, 10 दिन में हटाए गए 13 पुलिसकर्मी
विज्ञापन
खुर्जा। ड्यूटी में लापरवाही के चलते कोतवाली में तैनात सात सिपाहियों व एक उप निरीक्षक को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। बीते 10 दिनों में एक सीओ समेत 13 पुलिस कर्मियों को खुर्जा से हटाया जा चुका है।
मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने 13 नवंबर को खुर्जा कोतवाली और क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान दो दुष्कर्म पीड़िताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनसे शिकायत की। इस पर 13 नवंबर की रात को ही सबसे पहले तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज राय को लाइन हाजिर किया गया।
इसके बाद एक उप निरीक्षक पर दुष्कर्म करने और दूसरे उप निरीक्षक पर रुपये लेने का आरोप लगा। इस पर 15 नवंबर को निरीक्षक दिग्विजय शाही, उप निरीक्षक शुभम राठी और उप निरीक्षक इकराम को लाइन हाजिर किया गया। 16 नवंबर को चारों को निलंबित कर दिया गया। 23 नवंबर की सुबह सीओ पूर्णिमा सिंह का यातायात में स्थानांतरण कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के चलते रविवार को मंदिर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनीष कुमार, कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अंकुर कुमार, कपिल कुमार, रवि सैनी व संदीप कुमार को लाइन हाजिर किया गया। सोमवार सुबह कांस्टेबल परवेश बैसला, श्यामू सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेश प्रभाकर को लाइन हाजिर किया गया। बताया कि इनके स्थान पर जल्द नए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।