फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Students got angry over unannounced power cuts and staged a protest

Bulandshahar News: अघोषित विद्युत कटौती को लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा, किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Students got angry over unannounced power cuts and staged a protest
चोला अघो​षित विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन करते छात्र छात्राएं। स्रोत छात्र
चोला। अघोषित विद्युत कटौती के चलते भीषण गर्मी की मार झेल रहे छात्र-छात्राओं का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी और कॉलेज के समय में निर्बाध आपूर्ति दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


चोला क्षेत्र के चुन्नीलाल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बताया कि कॉलेज का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 1.30 बजे तक है। 11.30 बजे के बाद बिजली आती है। उसके बाद भी बार-बार ट्रिपिंग होती है। कॉलेज के समय में बिजली नहीं आने और अघोषित विद्युत कटौती के कारण उन्हें भीषण गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बताया कि इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों के अलावा अन्य अफसरों को कई बार लिखित में शिकायत की मगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। अपनी आवाज को सो रहे अफसरों तक पहुंचाने के लिए उन्हें मजबूरन प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। एसडीओ ककोड़ विकल्प महेश ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed