फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Students brutally beaten near police picket, video goes viral

Bulandshahar News: पुलिस पिकेट के पास छात्रों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। जहांगीराबाद रोड पर पुलिस पिकेट के पास लोगों ने दो छात्रों की पिटाई कर दी। वारदात के वक्त एक पीड़ित की बहन भी साथ में थी, लेकिन आरोपियों ने इस बात की भी शर्म नहीं की। लोगों को एकत्रित होते हुए देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित छात्र ने आरोपियों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी मिंटू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम को वह अपनी बहन और दोस्त गौरव निवासी गांव इलना के साथ जहांगीराबाद रोड पर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे। जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर पुलिस पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर आठ-दस युवकों ने दोनों छात्रों को रास्ते में ही रोक लिया और अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों छात्रों पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोग मौके पर खड़े होकर तमाशबीन बने रहे। लेकिन, किसी ने भी दोनों छात्रों को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की हिम्मत नहीं की। हालांकि, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में लोगों को एकत्र होते हुए देख आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग खड़े हुए। जबकि, स्थानीय पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों का कोई अता पता नहीं था। एसपी सिटी आईपीएस सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed