{"_id":"63fe30935ebf7eb587033b94","slug":"student-and-innocent-lives-in-road-accidents-on-national-highway-bulandshahr-news-c-30-1-41979-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में छात्रा और मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों में छात्रा और मासूम की गई जान
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे पर अलग अलग हुए सड़क हादसों में मासूम समेत छात्रा की मौत हो गई। वहीं मृतक मासूम के माता पिता घायल हो गए। पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा की मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। दोनों ही मामलों में वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जों में ले लिया।
मंगलवार की दोपहर गाजियाबाद के केलाखेड़ा इस्लाम नगर निवासी आरिफ अपनी पत्नी तरन्नुम और एक वर्षीय बच्चे शादाब के साथ बाइक पर बुलंदशहर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव जुनेदपुर के निकट कैंटर चालक ने तेजी, लापरवाही के साथ गाड़ी चलाते हुए बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती अनियंत्रित होने के कारण सड़क पर गिर गए। मासूम शादाब को गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। औद्योगिक क्षेत्र के ग्राम हृदयपुर निवासी तनु ़18 वर्ष पुत्री हेम सिंह इंटर मीडिएट की छात्रा है। मंगलवार की दोपहर वह ट्यूशन पढ़कर टेंपो से वापस गांव लौट रही थी। गांव के सामने टेंपू से उतरकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे तनु की मौके पर मौत हो गई। छात्रा की मौत की सूचना से उसके परिवार में मातम छा गया। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों की दुर्घटनाओं में वाहन चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। कोतवाल राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।