फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Strong sunlight is increasing eye problems

Bulandshahar News: तेज धूप बढ़ा रही आंखों का मर्ज, पहुंच रहे अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Strong sunlight is increasing eye problems
जिला अस्पताल के काउंटर पर दवा लेने को खड़े मरीज। संवाद
बुलंदशहर। तेज धूप आंखों के लिए मुसीबत का सबब बन रही है। बच्चों और बुजुर्गों को आंखों में एलर्जी हो रही है। साथ ही इंफेक्शन की समस्या भी बढ़ी है। जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आंखों की समस्या लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

धूल उड़ने से आंखों में एलर्जी की समस्या हो रही है। इससे आंखें सूख रही हैं और इनमें सूजन हो रहा है। साथ ही गेंहू की कटाई के दौरान फसल या उनके अवशेष आंखों में जाने से इंफेक्शन भी हो रहा है। जिला अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ. तेज सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से नेत्र संबंधी समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कंजक्टिवाइटिस के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धूल व तेज धूप से बचें। बहुत जरूरी होने पर ही तेज धूप में निकलें। दिन में चश्मे का प्रयोग करें। साथ ही आंखों को धूल-मिट्टी से बचाकर रखें। आंखें लाल होना, पानी बहना, सूजन आना, खुजली होना, पलकों पर पपड़ी आदि लक्षणों के होने पर चिकित्सक की सलाह पर ही आई ड्रॉप डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र विभाग की ओपीडी में इन दिनों बच्चों से लेकर बुजुर्ग आंखों की समस्या लेकर आ रहे हैं। दवाएं पर्याप्त रखी हुई हैं। सभी की आंखों की जांच कर परामर्श दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को 100 से अधिक आंखों के मरीजों ने परामर्श लिया। - डॉ. प्रदीप राणा, प्रभारी सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed