फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Strike in banks leads porblems of consumers.

बैंकों में हड़ताल, उपभोक्ताओं की फजीहत

Fri, 08 Jan 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 08 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strike in banks leads porblems of consumers.
बैंक में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को बैंक कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में 250 करोड़ रुपये का वित्त लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बैंक शाखाओं में वित्त लेनदेन नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्राहक ट्रांजक्शन के लिए बैंकों में पहुंचे जरूर लेकिन काम नहीं होने पर मायूस लौट आए।
विज्ञापन


वहीं सरकारी की नीतियों के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने जगह-जगह प्रदर्शन और नोरबाजी की। एआईबीइए के बैनर तले बैंक कर्मचारी(वर्क मैन) काला आम पर जमा हुए।

बैंककर्मियों ने कड़े शब्दों में सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों की आलोचना कर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में केनरा बैंक के अरविंद राणा और पंजाब नेशनल बैंक के विवेक कुमार, मौ. आबिद, दीपक, लालमणि, अजय तौमर, देशराज, कपिल शर्मा, सुरेंद्र, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका था विरोध
वर्कमैन के कार्यों के घंटे बढ़ाना,क्लर्क की पासिंग पावर बढ़ाना, रूरल एंव सेमी अरबन क्षेत्र में  ट्रांसफर करना, पद का नाम एसडब्ल्यूओ हटाकर जूनियर असिस्टेंट कर मार्केटिंग का कार्य करना और टारगेट देना, अधीनस्थ वर्ग की सभी प्रकार की भर्तियों को बंद करना।


यहां लटका रहा ताला
केनरा, पीएनबी, इलाहाबाद, आंध्रा बैंक, ओबीसी, बैंक ऑफ इंडिया, सिडिकेट बैंक की शाखाओं में ताला लटका रहा।  

दो दिन बंद रहेंगे बैंक
रविवार और द्वितीय शनिवार के कारण जिले की सभी बैंक शाखाए बंद रहेंगी। इसलिए ग्राहकों को और दो दिन परेशानी झेलनी पड़ेगी। सोमवार को नियत समय पर बैंकिंग शुरू होगी।

हड़ताल के कारण 250 करोड़ का वित्त लेनदेन प्रभावित हुआ। सोमवार को  बैंक नियत समय पर खोले जाएगे।- एमके जैन, लीड बैंक अफसर, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed