फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   strike

Bulandshahar News: डीजल-पेट्रोल के साथ फल-सब्जी और गैस की आपूर्ति प्रभावित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
strike
नगर के एक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
बुलंदशहर/खुर्जा/सिकंदराबाद। चालकों की हड़ताल की हड़ताल का असर डीजल-पेट्रोल के साथ फल-सब्जी और रसोई गैस की आपूर्ति पर भी पड़ा है। बुधवार से किल्लत हो सकती है। जिले में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक बुधवार शाम तक के लिए ही बचा है। हड़ताल लंबी खिंचने के आसार को देखते हुए मंगलवार रात को पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

जिला पेट्रोल एसोसिएशन के पूर्व सचिव खुर्शीद बर्नी ने बताया कि लगातार पेट्रोल कंपनी से संपर्क किया जा रहा है, लेकिन हड़ताल के चलते बात नहीं बन पा रही है। सब्जी मंडी के प्रधान खुशीराम लोधी ने बताया कि मंगलवार को सब्जी व फलों की करीब 20 फीसदी आवक कम हुई।इससे दामों में भी इजाफा होने लगा है। इसका असर बुधवार को अधिक पड़ेगा। बुगरासी मंडी में उस्मान फ्रूट एजेंसी के संचालक चांद खान ने बताया कि आवक कम होने से अदरक का थोक का रेट 90 रुपये प्रति किलो से 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। मिर्च का थोक में रेट 25 से सीधा 35 प्रति किलो और टमाटर की आवक बंद होने के कारण टमाटर की क्रेट 400 रुपये से बढ़कर 650 रुपये की हो चुकी है। प्याज अब थोक में 15 के स्थान पर 25 रुपये प्रति किलो बिक रही है। मटर 18 रुपये किलो थोक में थी अब 25 रुपये प्रति किलो बिक रही है। बुलंदशहर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव नीरज अग्रवाल ने बताया कि बाहरी जनपदों से दवाओं की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


कच्चा माल भी रास्ते में रुका
औद्योगिक क्षेत्र में छोटी-बड़ी 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयों से तैयार माल का उठान बंद हो गया है। सिकंदराबाद इंडस्ट्रीज वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि तैयार उत्पाद का उठान नहीं होने से स्टॉक क्षमता कम हो रही है। स्टॉक फुल होने के कारण उत्पादन बंद हो जाएगा। जिससे फैक्टरी बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 प्रतिशत पॉटरी उत्पाद फैक्टरी में रुका

खुर्जा पॉटरी मेन्युफेक्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि राणा ने बताया कि पॉटरी उद्योग का करीब 70 प्रतिशत माल तैयार होकर फैक्टरियों में पड़ा। कच्चा माल भी फैक्टरियों तक नहीं पहुंच पा रहा। पॉटरी उद्यमी शलभ सिंघानिया ने बताया कि राजस्थान में पिछले तीन दिन से कच्चे माल का ट्रक खड़ा है। पॉटरी उद्यमी अनुज गोयल ने बताया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, चेन्नई, दिल्ली, हरियाणा प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से ऑर्डर आए थे। माल तैयार भी हो गया था, लेकिन ट्रक नहीं मिल रहे हैं। कई ऑर्डर निरस्त भी हो गए हैं।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने दिया धरना
बुलंदशहर/गुलावठी। चालकों के लिए बनाए गए कानून के खिलाफ भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के कार्यकर्ता भी उतर आए हैं। मंगलवार को संगठन के मेरठ मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मलका पार्क में धरना दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर शुभम अग्रवाल, विजय तेवतिया, कैप्टन रामकुमार, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुलावठी में भी बैठक कर कानून का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed