{"_id":"687fc2ff88149bece0006ade","slug":"streets-flooded-due-to-rain-in-secunderabad-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-137633-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सिकंदराबाद में बारिश से गलियां लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सिकंदराबाद में बारिश से गलियां लबालब
विज्ञापन
अनूपशहर में बारिश के दौरान सूनी पड़ी बाजार की गली। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/ सिकंदराबाद/अहार। लगातार बदल रहे मौसम के बीच मंगलवार सिकंदराबाद में झमाझम बारिश से गलियां लबालब हो गईं। वहीं, अनूपशहर व अहार समेत कई जगह बारिश हुई। पूरा दिन बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। तापमान में भी इजाफा हो गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिक लगातार इसी तरह मौसम बदलने और बारिश हाेने का अनुमान जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। बादल छाने के साथ धूप निकलती रही है और तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को सुबह से ही धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। दोपहर में कई जगह बारिश शुरू हो गई। सिकंदराबाद में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। कई लोग छतों और गलियों में बारिश में बारिश का लुत्फ उठाते देखे गए।
बारिश के कारण नगर के पुराना जीटी रोड, काजीवाडा, गद्दीवाडा, समेत कई मोहल्लों की गलियों व सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पालिका से जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की, जिससे लोगों को बारिश में जलभराव के कारण परेशानी का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित ने बताया कि बरसात से पहले ही नगर के सभी नाले, नालियों की सफाई करा दी गई थी। बारिश में एक साथ पानी आने से कुछ समय के लिए जलभराव हो जाता है। इसी तरह अनूपशहर व अहार क्षेत्र में बारिश होने से कांवड़ियों के साथ अन्य लोगों को परेशानी हुई।
जिले में जगह-जगह बारिश होने के बाद भी अधिकतम तापमान बढ़कर 35 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 76 फीसदी और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया था।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. विवेकराज का कहना है कि अभी मौसम में लगातार बदलाव होने और मानसून की बारिश होने का अनुमान बना हुआ है। इस बीच तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।