फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   straight fight between SP And BJP in MLC election

एमएलसी चुनावः सपा-भाजपा में सीधा मुकाबला

Fri, 19 Feb 2016 12:08 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
straight fight between SP And BJP in MLC election

एमएलसी चुनाव के क्रम में नाम वापसी की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। किसी भी दल के उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में साफ हो गया कि सियासी पिच पर सपा और भाजपा उम्मीदवार के बीच सीधी टक्कर होगी।

विज्ञापन



एमएलसी चुनाव में सपा से नरेंद्र भाटी, भाजपा से संजय शर्मा और निर्दलीय उम्मीदवार  विजय गौतम ने नामांकन किया था। गलत प्रस्तावक का उल्लेख करने से विजय का पर्चा रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नाम वापसी थी। सपा और भाजपा उम्मीदवार में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया। इसलिए साफ हो गया कि सपा और भाजपा उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर रहेगी। वहीं, दोनों उम्मीदवारों ने सियासी पिच पर गोटिया बिछा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से हाथ मिलाने में हिचक रहे दल
 बुलंदशहर-गौतमबुद्ध नगर स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी के खिलाफ जंग के मैदान में ताल ठोकने के बाद अन्य दलों के साथ लेने में मशक्कत करनी पड़ रही है।

दूसरे दल भी सपा और भाजपा से समान दूरी बनाने में ही गनीमत मान रहे हैं। गैरभाजपाई दलों के सामने दिक्कत यह है कि कल तक हर मुद्दे पर जिस भाजपा को गाली देते रहे है, उसके पाले में अब एकाएक कैसे खड़े हो जाए। 


भाजपा सपा के भीतर की नाराजगी और अन्य विरोधी दलों के उम्मीदवार नहीं उतारने के कदम का फायदा उठाना चाहती है। बसपा, कांग्रेस और रालोद जैसे दलों ने भी अपनी विचारधारा से मेल खाने वाले या पार्टी के समर्थक वोटरों को एक तरह से अब आजाद रखने का ही फैसला लिया है।

वह मर्जी से वोट कर सकते हैं। इस बीच सपा प्रत्याशी नरेंद्र भाटी और भाजपा प्रत्याशी संजय शर्मा में वोट पक्ष में करने को खींचतान शुरू हो गई है। भाजपा ने सतपाल शिशौदिया और प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन को पूरी तरह मैदान में उतार दिया है। उन्होंने यहां डेरा डाल लिया। सपा ने अपने सभी कद्दावर नेताओं की फौज को लगा दिया है।



भाजपा जिलाध्यक्ष डीके शर्मा का कहना है कि हर वर्ग का उन्हें समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और बसपा जिलाध्यक्ष कमल राजन का कहना है कि मतदान में अभी वक्त है सही समय पर सही कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed