{"_id":"69160e93f4cdb5e51f0afd67","slug":"stp-to-be-built-in-secunderabad-at-a-cost-of-rs-24-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-143523-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 24 करोड़ से सिकंदराबाद में बनेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 24 करोड़ से सिकंदराबाद में बनेगा एसटीपी
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नगरवासियों को जल्द ही सड़कों पर होने वाले जलभराव और गंदगी की समस्या से निजात मिल जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत 24 करोड़ की लागत से जल निगम द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी ) बनाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो गया है और जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
पालिका के काफी प्रयासों के बाद भी नगर में बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। बारिश में नगर की अधिकांश सड़कों पर पानी भर जाता है। इससे आवागमन बाधित हो जाता है। बहुत से मोहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।
जल निगम बुलंदशहर के जेई रूपेश वर्मा व चंद्र प्रकाश ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत सिकंदराबाद में 24 करोड़ रुपये की लागत से आठ एमएलटी (80 लाख लीटर प्रतिदिन) पानी को शुद्ध करने की क्षमता का एसटीपी बनेगा। इसके लिए बजट पास हो चुका है। बताया कि सिकंदराबाद नगर के सभी नालों को आपस में एक-दूसरे से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
जलभराव व गंदगी से मिलेगी निजात : एसटीपी लगने से नगर में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी क्योंकि सभी नालों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही पानी को शुद्ध भी किया जाएगा। इससे नगर के नालों में पानी नहीं रुकेगा और जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। जलनिकासी की व्यवस्था बेहतर होने के कारण नालों में गंदगी भी नहीं रूकेगी, जिससे नालों के गंदगी के अटने के कारण फैलने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से भी लोगों को राहत मिलेगी।