फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   stork bird

सारस का बढ़ा कुनबा, संख्या हुई 49

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
stork bird
वन विभाग की ओर से जनगणना के दौरान अरनिया क्षेत्र में मिले सारस। - फोटो : BULANDSHAHR
सारस का बढ़ा कुनबा, संख्या हुई 49
विज्ञापन

बुलंदशहर। वन विभाग की ओर से कराई गई गणना में इस बार राजकीय पक्षी सारस का कुनबा बढ़ गया है। जून माह पूर्व की गणना में जिले में 48 सारस मिले। वहीं, इस बार की गणना में संख्या बढ़कर 49 हो गई है।
जिले में वन विभाग की रेंज स्याना, बुलंदशहर, अनूपशहर, खुर्जा, डिबाई और अरनिया क्षेत्र में राजकीय पक्षी सारस दिखाई देते हैं। जून माह में विभाग ने इन्हीं छह रेंजों में सारस पक्षियों की गणना कराई थी। उस दौरान 48 सारस मिले थे। अब कोरोना संक्रमण का कहर कम होने पर जिले की इन छह रेंजों में फिर सारस की गणना कराई गई। इस बार टीमों को 49 सारस मिले। सबसे अधिक सारस अरनिया रेंज में मिले हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार, जिले के वेटलैंड क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में सारस की आमद रहती है। गर्मी के कारण सारस सुरक्षित स्थान पर चले जाते हैं। ऐसे में जितने टीम को नजर आते हैं उसके आधार पर ही इनकी गणना होती है। इसलिए गणना में आंकड़ा भी ऊपर-नीचे होता रहता है।
विज्ञापन

रेंज अनुसार मिले सारस
रेंज का नाम कुल सारस की संख्या
अनूपशहर 04
अरनिया 21
खुर्जा 09
स्याना 02
बुलंदशहर 08
डिबाई 05
जिले की छह रेंज सारस की गणना की गई। इस बार 49 सारस मिले हैं। जून माह में गणना के दौरान 48 सारस मिले थे। विभाग की ओर से सारस पर लगातार नजर रखी जा रही है। इनकी समय-समय पर गणना भी विभाग की ओर से होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनिता सिंह, डीएफओ, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed