{"_id":"656e03b7c9ac4ffdf20566f4","slug":"state-championship-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-8082-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: स्टेट चैंपियनशिप में कुशीनगर और बुलंदशहर के मुक्केबाजों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: स्टेट चैंपियनशिप में कुशीनगर और बुलंदशहर के मुक्केबाजों का रहा दबदबा
विज्ञापन
बुलंदशहर। मेरठ रोड स्थित जैनपुर के सेंट मोमिना स्कूल परिसर में चल रही तीन दिवसीय प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सोमवार शाम समापन हो गया। चैंपियनशिप में कुशीनगर पहले और दूसरे नंबर पर बुलंदशहर के मुक्केबाजों का दबदबा रहा। समापन से पूर्व अलग-अलग भारवर्ग में 24 मुक्केबाजों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। चैंपियनशिप का आयोजन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने अमर उजाला के साथ मिलकर कराया।
सेंट मोमिना स्कूल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन पर मुख्यअतिथि एसएसपी श्लोक कुमार ने मुक्केबाजों का उत्साहवर्धन किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि चैंपियनशिप में सभी ने अपना बेस्ट दिया। बाउट देखकर अच्छा लगा। कुछ खिलाड़ी मेडल लेकर जा रहे हैं तो कुछ को निराशा है। मेडल न मिलने वाले खिलाड़ी निराश न हों और अभ्यास न छोड़ें। पूरी मेहनत और लगन से कोई भी खेल खेलेंगे तो उसमें सफलता जरूर मिलेगी। जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, यूपी बॉक्सिंग संघ के ज्वाइंट सेक्रेटरी सतीश सहरावत, समाजसेवी हरि अंगीरा, प्रधानाचार्य सविता सिंह, अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर दीक्षा शर्मा, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संतोष, पूर्व एशियन मेडलिस्ट मैराथन धावक प्रमोद कुमार आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मो. मुस्लीम, प्रधानाचार्य अजीत सिसोदिया, फजल शमीम शाह, केके माथुर, आइल सिद्दकी, सलमान अली, निशांत वशिष्ठ व कमलकांत शर्मा सभासद आदि मौजूद रहे।
इन्होंने पंच मारकर जीता खिताब
उप्र बॉक्सिंग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि प्रथम एलीट महिला यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 45 से 48 भारवर्ग में अयोध्या की रजनी सिंह विजेता रहीं। 48 से 50 में अलीगढ़ की कुसुम, 50 से 52 में मेरठ की रश्मि शर्मा, 52 से 54 में लखनऊ की सोनिया, 54 से 57 में चंदौली की नीलम, 57 से 60 में मुरादाबाद की मुस्कान, 60 से 63 में बुलंदशहर की रिंकी शर्मा, 63 से 66 में बुलंदशहर की रेखा, 66 से 70 में सहारनपुर की आस्था पाहवा, 70 से 75 में फिरोजाबाद की दीपिका, 75 से 81 में सहारनपुर की कनिष्का और 81 से अधिक भारवर्ग में गाजीपुर की इप्शता विक्रम विजेता रहीं।
विज्ञापन
ये रहे उपविजेता
उप्र बॉक्सिंग संघ के महासचिव प्रमोद कुमार ने बताया कि 45 से 48 भारवर्ग में कुशीनगर की आंचल सिंह उपविजेता रहीं। 48 से 50 में झांसी की रिंकी इंदर किशोर, 50 से 52 में कुशीनगर की आईसीई प्रजापति, 52 से 54 में कुशीनगर की वर्षा सिंह, 57 से 57 में कुशीनगर की अपराजिता मणि, 57 से 60 में कुशीनगर की काजल सिंह, 60 से 63 में वाराणसी की सरिता राय, 63 से 66 में झांसी की निशि शुक्ला, 66 से 70 में बागपत की स्नेहा, 70 से 75 में वाराणसी की गुड़िया यादव, 75 से 80 में गाजियाबाद की अर्शी सैफी और 81 से अधिक भारवर्ग में शामली की मानसी उपविजेता रहीं।
वर्ल्ड चैंपियन को हराने पर यूपी खिलाड़ी को देंगे एक लाख का इनाम
जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव शाह फैसल ने बताया कि चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी अब गौतमबुद्धनगर में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में उप्र की ओर से प्रतिभाग करेंगी। नेशनल चैंपियनशिप में चार वर्ल्ड चैंपियन भी प्रतिभाग कर रही हैं। वर्ल्ड चैंपियन को हराने वाली यूपी की मुक्केबाज को एक लाख रुपये का इनाम जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन देगा। साथ ही गोल्ड मेडल लाने पर 20 हजार, सिल्वर मेडल पर 15 व ब्रॉज मेडल विजेता को 10 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।