{"_id":"5f5a64f28ebc3e439913591a","slug":"ssp-takes-action-against-inspector-bulandshahr-news-gbd2052103110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाने के दरोगा को विवेचना में लापरवाही पर एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। दरोगा पर बीते दिनों एक नाबालिग लड़की ने मुलाकात के लिए दबाव बनाने और मेडिकल न कराने का आरोप लगाया था। हालांकि, प्रारंभिक जांच में लड़की के आरोप गलत निकले, लेकिन विवेचना में लापरवाही सामने आई। अब मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है।
गौरतलब है कि बुधवार को ककोड़ के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर बताया कि तीन अगस्त को उसके पड़ोस में रहने वाली दो लड़कियों ने उसे किसी काम से अपने घर बुलाया। वहां पर उसे सहारनपुर के गांव बिलासपुर के युवक के साथ कार में बैठाकर भेज दिया गया। आरोपी युवक ने उसे सहारनपुर ले जाकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया। थाना पुलिस ने उसे परिजनों की शिकायत के बाद सहारनपुर से बरामद कर लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि केस के विवेचक द्वारा अभी दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई है। साथ ही आरोप लगाया था कि विवेचक के द्वारा उस पर मुलाकात करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। एमएसपी के अनुसार लड़की द्वारा विवेचक पर लगाए गए आरोपों की जांच कराई गई तो वो गलत निकले। जांच में विवेचक द्वारा यह लापरवाही पाई गई कि उसने लड़की के लापता होने की अवधि में वह कहां रही इसका पता नहीं किया। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना में लापरवाही के चलते उपनिरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ सिकंदराबाद को सौंप दी गई है।