फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SSO video virul

सनौटा बिजलीघर पर एसएसओ का साथियों संग शराब पीते वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:27 PM IST
सार

सनौटा बिजलीघर पर एसएसओ का साथियों संग शराब पीते वीडियो वायरलबुलंदशहर।अधीक्षण अभियंता द्वितीय ने मामले में जांच बैठा दी है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच टीम गठित की गई है।

विज्ञापन
SSO video virul

विस्तार

सनौटा बिजलीघर पर एसएसओ का साथियों संग शराब पीते वीडियो वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के गांव सनौटा स्थित बिजलीघर के कार्यालय में सब स्टेशन ऑफिसर (एसएसओ) और लाइनमैन के शराब पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। अधीक्षण अभियंता द्वितीय ने मामले में जांच बैठा दी है। चार दिन में टीम जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करेगी।
गुलावठी क्षेत्र के गांव सनौटा में बिजली उपकेंद्र पर एसएसओ और अन्य कर्मचारी कार्यालय में ही शराब का सेवन करते वीडियो में नजर आ रहे हैं। एसएसओ बिजली अधिकारियों को रिश्वतखोर बता रहा है और डेढ़ लाख और 15 हजार रुपये के लेनदेन की बात भी वीडियो में हो रही है। अन्य कर्मचारी मेज पर रखे दस्तावेजों पर पैर रखकर आराम से बैठे हैं और शराब पी रहे हैं। रिश्वतखोरी की खुलेआम बातें हो रही हैं। वीडियो बनाना वाला भी इन्हीं में से कोई है। यह वीडियो दो दिन पुरानी बताई जा रही है। वीडियो में सब कुछ साफ होने के बाद भी विभागीय अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए जांच टीम गठित की गई है। चार दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed