{"_id":"65905600fac59d7778036b1a","slug":"sports-news-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-2142-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कबड्डी में सावित्री देवी और आरपीएस स्कूल की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कबड्डी में सावित्री देवी और आरपीएस स्कूल की टीम अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जहांगीरपुर। पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को तीन दिवसीय अंतर विद्यालय कबड्डी टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसमें अंडर-14 के फाइनल मुकाबले में खुर्जा का श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर और अंडर-17 में जहांगीरपुर का आरपीएस स्कूल विजेता रहा।
फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंध समिति के अध्यक्ष ऐजवीर सिंह ने फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक वर्मा, गणेश, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र मीणा, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, आरपीएस स्कूल की प्रधानाचार्या पुष्पलता तेवतिया, डॉ. विनोद तेवतिया रहे।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर 14 और 17 की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर खुर्जा, जनता इंटर काॅलेज सारंगपुर, मैक्सविन पब्लिक स्कूल, आरपीएस पब्लिक स्कूल, पब्लिक इंटर काॅलेज, एनएस पब्लिक स्कूल, महाराजा अग्रसेन स्कूल, वेदवती देवी विद्या मंदिर आदि टीम रहीं।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में अंडर-14 में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज और सावित्री देवी सरस्वती विद्या मंदिर के बीच हुआ। वहीं अंडर-17 में आरपीएस और पब्लिक इंटर कॉलेज की टीम भीड़ीं। प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा ने प्रतियोगिता का संचालन किया। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दी।