फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Speeding car crushes bike riding couple, husband dies

Bulandshahar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में मेरठ हाईवे पर गांव जैनपुर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपती को रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात में गांव गिनौरा शेख निवासी युवक रोहित ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन कोमल की शादी गांव हीरापुर टांडा निवासी गोल्डी सिंह के साथ हुई थी। 30 अगस्त को उसकी बहन कोमल और बहनोई गोल्डी गांव आए थे। शाम को बाइक से दोनों घर लौट रहे थे। दूसरी बाइक से वह उनको विदा करने के लिए पीछे-पीछे जा रहा था। देर रात जैनपुर पेट्रोल पंप के पास पीछे से गलत दिशा में आ रही कार ने बहनोई की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बहन और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

रोहित ने अन्य लोगों की मदद से घायल बहन और बहनोई को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बहनोई गोल्डी को मृत घोषित कर दिया। बहन की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed