फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Special intensive revision of voter list begins today, campaign to continue till December 4

Bulandshahar News: मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण आज से, 4 दिसंबर तक चलेगा अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Special intensive revision of voter list begins today, campaign to continue till December 4
बुलंदशहर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) का कार्य आज से शुरू होगा। यह महाअभियान चार दिसंबर तक चलेगा। इसका लक्ष्य सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में त्रुटिमुक्त और शुद्ध मतदाता सूची तैयार करना है।
विज्ञापन


एसआइआर को लेकर सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार से बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं के घर जाकर उन्हें गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। मतदाताओं को यह प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करना होगा। इसके आधार पर पात्र नामों को सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि नौ दिसंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। नौ से आठ जनवरी 2026 तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 31 जनवरी 2026 तक सभी दावों/आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सात फरवरी को मतदाता नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। दावों और आपत्तियों का निस्तारण पिछली जानकारी के अनुसार आठ जनवरी तक भी करने की बात कही गई है लेकिन आधिकारिक तौर पर निस्तारण की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन




----

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को धार देने भाजपा ने की बैठक

बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय में एसआइआर को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बैठक हुई। बैठक में अभियान की रणनीति पर मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय होकर हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में योगदान दें और सूची को त्रुटि रहित बनाएं।

इस पुनरीक्षण में नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण और विलोपन जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रत्येक मंडल और बूथ स्तर पर विशेष प्रशिक्षण, जनजागरण और डिजिटल माध्यमों के उपयोग पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने की। जयप्रकाश शर्मा ने संचालन किया। बैठक में भावतोष गुर्जर, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, संजय गुर्जर, अजय त्यागी, शशि शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed