{"_id":"5883a3224f1c1bfa7aeff9eb","slug":"sp-shivpal-had-to-shore-up-the-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘शिवपाल को किनारे लगाने के लिए था सपा का झगड़ा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘शिवपाल को किनारे लगाने के लिए था सपा का झगड़ा’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘समाजवादी पार्टी का झगड़ा शिवपाल यादव को किनारे लगाने के लिए था। यह अखिलेश यादव को हीरो बनाने के लिए था। ’ यह बात बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने मोहल्ला पीरखां में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि यह झगड़ा नोटबंदी से हुई भाजपा की बदनामी को दबाने के लिए भी था। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासन में अपराध और दंगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सीओ जियाउल हक हत्याकांड एवं दादरी के अखलाक हत्याकांड का जिक्र किया तथा कहा कि सेकुलर ताकत एक होकर साम्प्रदायिक ताकतों को रोके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनेगी, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश आने की बजाय गुजरात जाएंगे। बसपा प्रत्याशी हाजी इमरान ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व मोहम्मद गुलजार, मौलाना जावेद, वरीस कुरैशी, मुफ्ती मो.इस्लाम, मौलाना खालिद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता चांद प्रधान ने की तथा संचालन कारी हसनैन दिलकश ने किया। बाद में पत्रकारों से वार्ता में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरक्षण पर आरएसएस नेता मनमोहन वैध के बयान प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आरएसएस जो कहती है, वहीं भाजपा करती है। आरक्षण की संविधान में व्यवस्था है।