{"_id":"57dee1104f1c1b5f13a82877","slug":"sp-leader-shujaat-ali-joined-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता शुजात अली रालोद में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता शुजात अली रालोद में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक सेल) डॉ. शुजात अली रविवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ रालोद में शामिल हो गए। रविवार को डा. शुजात अली का दिल्ली रोड स्थित एक होटल में समारोह के दौरान स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि डॉ. शुजात के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। सपा और भाजपा प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहीं हैं।
सियासी लाभ लेने के लिए इंसानियत खत्म करने का खेल खेला जा रहा है। रालोद भाईचारा बढ़ाने के साथ किसानों की समस्या हर मंच पर उठाती रही है । डॉ. शुजात अली ने कहा कि सपा के राज में एक जाति विशेष के लोगों को आगे बढ़ाया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता चौधरी बिजेंद्र सिंह और संचालन फरमान अली ने किया।
विज्ञापन
अंजु मुस्कान, प्रमुख मुकेश पंडित, रालोद युवा जिलाध्यक्ष सुशील गुर्जर, आसिफ गाजी, खलील भारती, प्रो. अब्बास अली, वीरेंद्र लौर, सुधीर चौधरी, अन्नू चौधरी और त्रिलोक प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन