फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP leader detained for preparing to burn effigy of Chief Minister

Bulandshahar News: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की तैयारी पर सपा नेता नजरबंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
SP leader detained for preparing to burn effigy of Chief Minister
गुलावठी के गांव गिरधरपुर नबादा में सपा नेता नितिन गुर्जर को पुलिस ने नजर बंद करके रखा। स्रोतः स
गुलावठी। पुलिस ने समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष नितिन गुर्जर को बृहस्पतिवार को गांव गिरधरपुर नबादा में उनके घर पर नजरबंद करके रखा।
विज्ञापन

सपा नेता नितिन गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलक्ट्रेट पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना चाहते थे। जिसके चलते उन्हें पूरे दिन पुलिस द्वारा नजरबंद कर लिया गया। गांव गिरधरपुर नबादा निवासी सपा नेता नितिन गुर्जर ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश में छह स्थानों पर पुतले फूंके गए। अखिलेश यादव के पुतले फूंकने से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और सपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। इसी के चलते उनके नेतृत्व में बुलंदशहर जिला कलक्ट्रेट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंके जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। परंतु पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया।

----------------
अमरपुर में लोगों ने फूंका पुतला
खानपुर। क्षेत्र के गांव अमरपुर में बृहस्पतिवार को लोगों ने पंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में नदीम कुरैशी, नासिर कुरैशी, अदनान, नावेद, साजिद सहित अन्य लोग सम्मलित हुए। पंचायत की अध्यक्षता साबिर खां ने की।
विज्ञापन

पंचायत में लोगों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर स्याना निवासी एक नेता को गोकश बताते हुए पार्टी की सदस्यता देने का आरोप लगाया। लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्य बाजार तिराहे पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका। सत्तार कुरैशी ने आरोप लगाया कि तीन वर्ष पूर्व गोकाशी की घटना के बाद भड़की हिंसा व इंस्पेक्टर की हत्या का जिम्मेदार स्थानीय नेता है। इस प्रकार के आरोपी को सदस्यता देना समाज विरोधी मानसिकता को प्रकट करता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed