फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SP launches Save Democracy Week Foot march to be held on October 4 demands resignation of Gyanesh Kumar in Bul

सपा ने शुरू किया लोकतंत्र बचाओ सप्ताह: चार अक्तूबर को निकालेगी पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 02 Oct 2026 09:01 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी चार अक्तूबर को चुनाव आयुक्त की नीतियों के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। इसको लेकर सपा ने शुक्रवार से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू कर दिया।

विज्ञापन
SP launches Save Democracy Week Foot march to be held on October 4 demands resignation of Gyanesh Kumar in Bul
सपा ने शुरू किया लोकतंत्र बचाओ सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी चार अक्तूबर को चुनाव आयुक्त की नीतियों के विरूद्ध विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी। इसको लेकर सपा ने शुक्रवार से लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू कर दिया। यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर करेंगे किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष ने बैठक कर जानकारी दी।

विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने बताया कि एसआईआर में काफी धांधली हुई। इसको लेकर प्रदेशभर में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह व वोट बचाओ देश बचाओ अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन वोट चोरी और वोट बचाओ जैसे मुद्दे रखे गए। दूसरे दिन शनिवार को प्रत्येक विधानसभा स्तर पर बैठक कर पैदल मार्च की योजना बनाई जाएगी। तीसरे दिन रविवार को जिला स्तर पर पार्टी कार्यालय से डॉ. भीमराव आंबेडकर व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस दौरान भारतीय चुनाव आयुक्त की नीतियों का विरोध कर पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला महासचिव कृष्णपाल यादव ने कहा कि आंदोलन के लिए सभी विधानसभा पर प्रभारी नियुक्त कर दिए है। आंदोलन में सभी से प्रतिभाग करने को कहा गया है। कहा कि अनुच्छेद 326 लोकतंत्र में आम नागरिक की भागीदारी की महत्वपूर्ण संवैधानिक आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। वोट की सुरक्षा का मतलब मतदाता के अधिकार और उसकी लोकतांत्रिक आवाज की सुरक्षा है। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह व बंशी पहाड़िया, गजराज नागर, हाजी अख्तर, अन्नू चौधरी, लोधी चरन सिंह राजपूत, योगेश प्रधान, चौधरी चन्द्रपाल सिंह, विकास चौधरी, फिरे सिंह प्रजापति, आदिल जलीस, हुसैन अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed