फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sorry Papa ... could not fulfill your dreams

सॉरी पापा...आपके सपनों को पूरा नहीं कर सकी

Thu, 27 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sorry Papa ... could not fulfill your dreams
आत्महत्या

विज्ञापन

बैंक परीक्षा में फेल होने के तनाव में एमबीए युवती ने जहर खाकर जान दे दी। उसका शव संदिग्ध हालात में आम के बाग में मिला। उसके बैग से सल्फास की शीशी और सुसाइड नोट मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

कोतवाली देहात की यमुनापुरम निवासी क्षमा (22) पुत्री सीताराम ने एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। वह कंप्टीशन की तैयारी कर रही थी। क्षमा को लगता था कि एमबीए करने के बाद उसको नौकरी कर परिवार वालों के सपनों को पुरा करना चाहिए।
विज्ञापन


हालांकि उसके पिता व परिवार के लोग उसको तनाव मुक्त होकर कंप्टीशन की तैयारी करने और नौकरी की जल्दबाजी न करने की सलाह लगातार दे रहे थे। इसके बावजूद वह अपने करियर और परिवार के सपनों को लेकर तनाव में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंगलवार शाम क्षमा का शव कुड़वल बनारस के पास आम के बाग में मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस को परिजनों ने बताया कि क्षमा ने एमबीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थी।

कुछ दिन पहले ही क्षमा ने बैंक पीओ की परीक्षा दी थी, लेकिन कुछ नंबरों से फेल हो गई। इसके चलते वह तनाव में रहती थी। मंगलवार शाम करीब चार बजे क्षमा किसी परीक्षा के लिए फार्म भरने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम छह बजे उसका शव बाग में मिला। पुलिस को उसके बैग से सल्फास की शीशी और सुसाइड नोट मिला है।

सुसाइड नोट में क्षमा ने परिवार के लोगों और अपने पापा से माफी मांगी र्है। उसने लिखा है कि सॉरी पापा ... मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर सकी। आपने मुझको बड़ी उम्मीदों से पढ़ाया, लेकिन मैं दनपर खरा नहीं उतर सकी।


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो रही है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed