फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   soldier accused of misdeed In Bulandshahr on pretext of marriage

यूपी: शादी का झांसा देकर फौजी पर दुष्कर्म करने का आरोप, एसएसपी के आदेश के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 20 Nov 2021 10:16 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिकारपुर (बुलंदशहर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 10:16 PM IST
सार

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर सलेमपुर थाने में आरोपी फौजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
soldier accused of misdeed In Bulandshahr on pretext of marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर में सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की छात्रा ने जहांगीरपुर थाना क्षेत्र के फौजी पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर थाना सलेमपुर में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सलेमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने बीते दिनों एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि फरवरी 2020 में उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी, जिसमें कॉलर ने कहा कि उसने गलती से नंबर मिला दिया। हालांकि इसके बाद दोनों में अक्सर बात होने लगी। धीरे-धीरे आरोपी ने उसका विश्वास जीत लिया और उससे मिलने बुलंदशहर आ गया। जहां से वह उसे ककोड़ ले गया और उसे जूस पिलाया।

विज्ञापन


जिसके बाद ककोड़ के पास एक जंगल में स्थित होटल पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने आरोपी से कहा कि उसने उसके साथ धोखा किया है। जिस पर आरोपी ने उसके पैर पकड़ लिए और शादी करने का वादा किया, जिसके बाद उसने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। वहां से आरोपी पीड़िता को अपने गांव गोयला थाना जहांगीरपुर ले गया। जहां उसके रिश्तेदार भी रहते हैं।
विज्ञापन


रिश्तेदार के सामने भी आरोपी और उसके माता-पिता ने पीड़िता से शादी का वादा किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सेना में सिपाही के पद पर तैनात है। आरोपी ने कई बार दिल्ली में बुलाकर भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। गत 18 सितंबर को पीड़िता को जानकारी मिली कि आरोपी रबूपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी कर रहा है, जिस पर आरोपी व उसके माता पिता से बात की। लेकिन आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने आरोपी अमित निवासी गोयला थाना जहांगीरपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed