{"_id":"6578b84d9759f217300ff56d","slug":"sog-policeman-beat-up-young-man-threatened-to-kill-him-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-8492-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: एसओजी का पुलिसकर्मी बता युवक को पीटा, हत्या की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: एसओजी का पुलिसकर्मी बता युवक को पीटा, हत्या की दी धमकी
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक हॉस्पिटल में आरोपियों ने खुद को एसओजी का सिपाही बताकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है की पीड़ित अपना एक्सरे करा रहा था, जबकि आरोपी व उसका भाई जबरन पहले अपनी बहन का एक्सरे करा रहे थे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
कोतवाली देहात के गांव जैनपुर निवासी सचिन कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसके भाई पंकज का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह उसका एक्सरा कराने के लिए गया था। आरोप है कि आरोपी वसीम और कासिम निवासी औरंगाबाद अपनी बहन को लेकर पहुंचे और उसका एक्सरे उनसे पहले कराने के लिए कहने लगे। पीड़ित का आरोप है जब उसके भाई पंकज ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने खुद को पुलिस विभाग में एसओजी के सिपाही बताते हुए पंकज और ममेरे भाई अरुण को लात-घूंसों से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। लोगों के बीच-बचाव कराने पर आरोपी युवक उन्हें भविष्य में जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की हरकत से उसे भविष्य में जानमाल का खतरा बना हुआ है। देहात पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है, आरोपी पुलिसकर्मी नहीं है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।