फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SO transfer

बजरंग दल के थाना घेरने के बाद एसओ का तबादला, सिपाही सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
SO transfer
बजरंग दल के थाना घेरने के बाद एसओ का तबादला, सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

गुलावठी। छात्रा का वीडियो वायरल करने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर एसएसपी ने गुलावठी थाने में बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है। एक सिपाही को सस्पेंड करने के साथ ही एक दरोगा और दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
बजरंग दल ने मोहल्ला पीरखां निवासी साहिल पर एक छात्रा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया था। उस युवक को पकड़कर पिटाई करने के बाद थाने को सौंप दिया था। पुलिस ने उसे थाने से छोड़ दिया था। इसके विरोध में बजरंग दल ने रविवार को प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस लाठीचार्ज कर पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। इससे गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाना घेर लिया था। रात 12 बजे तक वहीं डटे रहे। देर रात विधायक लक्ष्मीराज सिंह, एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को समझाया। एसएसपी श्लोक कुमार ने थाना प्रभारी का सिकंदराबाद तबादला कर दिया। सिपाही योगेंद्र बिधूड़ी को सस्पेंड कर दिया। सिकंदराबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार को गुलावठी का थाना प्रभारी बना दिया। इसके बाद गुस्साए कार्यकर्ता शांत हुए। बजरंग दल के जिला संयोजक आदेश चौहान ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराने के लिए अब पूरे प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। एसएसपी के नाम शिकायत भेजकर पुलिस पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
छात्रा का वीडियो वायरल करने के आरोपी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी ने छात्रा का वीडियो बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व की शिकायतों के आधार पर सिपाही को सस्पेंड किया गया है। आगे की जांच के लिए एडिशनल एसपी अलका को जांच सौंपी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed