फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   slogans of Jai Bajrangbali echoed

Bulandshahar News: भक्तिमय हुआ जिला, गूंजे जय बजरंगबली के नारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
slogans of Jai Bajrangbali echoed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर।
जिलेभर में बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह हनुमान चालीसा और सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिरों ने दर्शन-पूजन को लेकर भक्त पहुंचे और शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान जय हनुमान और बजरंगबली के नारे गूंजते रहे।
नगर के बस अड्डा के पास हनुमान मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। संत मोहन बाबा की तप स्थली पर अति प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी का पूजन अशोक कुमार गर्ग और प्रीति चौधरी ने कराया। इस दौरान हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया गया। मानव उत्थान समिति के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर महात्मा ज्ञानयुक्तानंद और अन्य लोगों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। नगर में जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। नरौरा क्षेत्र के पीएलजीसी मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में सुंदर कांड का पाठ कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। गांधी घाट स्थित काल भैरव मंदिर से आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अनूपशहर में झांकियों और अखाड़े के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पीएसपीए सीनियर सेंकेंडरी स्कूल में हनुमान जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल निकेतन स्कूल से भी हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा निकाली गई। पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त किए गए। कलां बाजार स्थित अग्रसेन भवन में बुधवार रात बालाजी व खाटूश्याम भजन संध्या आयोजित की गई। कोलकाता से आए भजन गायक नितेश शर्मा और गाजियाबाद से आए विभोर गर्ग ने बालाजी व खाटू श्याम की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

बुगरासी चामुंडा मंदिर में विशाल यज्ञ कर प्रसाद वितरित किया गया। खानपुर के बालाजी मंदिर पर विशेष श्रृंगार कर 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। पुजारी राजकुमार अवस्थी मंदिर प्रांगण में हवन पूजन कराया। विधायक देवेंद्र लोधी द्वारा भंडारे में प्रसाद वितरण किया। औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर में हवन का आयोजन हुआ।आचार्य कुलदीप शास्त्री ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। बालका रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूर्व चेयरमैन राजकुमार लोधी ने बाबा को चोला चढ़ाकर प्रसाद का वितरण किया। क्षेत्र के अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रम हुए। शिकारपुर में भी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जहांगीराबाद चुंगी स्थित शिव मंदिर से किया गया। गुलावठी के प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक और हवन यज्ञ की गई। डिबाई क्षेत्र के कर्णवास के सिद्धपीठ हनुमान मंदिर, नगर के श्रीमान पधारिए हनुमान मंदिर, कैलाश ज्ञान मंदिर, श्रीहरिधाम पथवारी देवालय, श्रीसत्यनारायण मंदिर, संकट मोचन मंदिर महादेव चौराहा मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। नगर सहित दानपुर, कर्णवास में हनुमान शोभायात्रा निकाली गई। कर्णवास में शोभायात्रा का उद्घाटन विधायक सीपी सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed