फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Skill assessment will be done in 605 council primary schools

Bulandshahar News: 605 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में होगा निपुण आकलन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को परखने के लिए 605 स्कूलों का निपुण आंकलन कराया जाएगा। आंकलन में प्राथमिक स्कूलों को शामिल किया जाएगा और बच्चों ने गणित व भाषा के सवाल पूछे जाएंगे। लक्ष्य एप पर आंकलन का कार्य होगा। 17 फरवरी से स्कूलों में आंकलन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों निपुण एसेसमेंट परीक्षा कराई गई थी। इसमें जिले के स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन रहा। अब फिर से शासन के आदेश पर स्कूलों में निपुण आंकलन कराया जा रहा है। गणित एवं भाषा के विषयों में बच्चे कितने निपुण हुए हैं। इसका पूरा आंकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डा. ललित यादव ने बताया कि डायट प्रशिक्षुओं के माध्यम से आंकलन कराया जाएगा। इस कार्य के लिए 50 टीमें लगाई गईं हैं। इसमें डायट के 100 प्रशिक्षु शामिल हैं। यह स्कूलों में जाकर बच्चों से लक्ष्य एप पर सवाल पढ़वाकर उनके जवाब पूछेंगे। यदि बच्चे सही बताते हैं तो एप से उसका परिणाम तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 फरवरी को प्रशिक्षण होगा और स्कूलों में 28 फरवरी तक यह सर्वे करा लिया जाएगा। डायट प्राचार्य पीके उपाध्याय ने बताया कि शासन से निपुण आंकलन कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसी के आधार पर 605 स्कूलाें का निपुण आंकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed