{"_id":"679e58ee56893b0952031584","slug":"six-intersections-of-the-city-will-be-improved-with-rs-4-crore-traffic-flow-will-be-better-bulandshahr-news-c-133-1-bul1006-128956-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चार करोड़ से सुधरेंगे शहर के छह चौराहे, ट्रैफिक संचालन होगा बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चार करोड़ से सुधरेंगे शहर के छह चौराहे, ट्रैफिक संचालन होगा बेहतर
विज्ञापन
नगर स्थित स्याना अड्डा चौराहा। फाइल फोटो
बुलंदशहर। शहर के मुख्य चौराहों और तिराहे के सौंदर्यीकरण के साथ डीएवी फ्लाईओवर पर यातायात संचालन की व्यवस्था सुधारने के लिए शासन ने चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब छह माह पहले भेजे गए प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति देते हुए पहली किस्त के रूप में 1.94 करोड़ रुपये जारी किए हैं। अब लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था संचालित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिसके चलते आए दिन जाम लगता है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से शहर के काला आम चौराहा, लल्ला बाबू चौराहा, महाराणा प्रताप तिराहा, भूड़ चौराहा, स्याना अड्डा चौराहा के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसके अलावा नगर के डीएवी तिराहे पर बने रेलवे फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा में ट्रैफिक संचालन रोकने के लिए भी योजना तैयार की गई थी। योजना के तहत खुर्जा रोड पर रोटरी बनाते हुए ट्रैफिक को संचालित कराया जाना था। इसके साथ ही फ्लाईओवर पर दोनों ओर बिटुमिन की लेयर बिछाते हुए स्लैब के जोड़ को समतल किया जाएगा, ताकि यहां से गुजरने पर वाहन चालकों को झटका न लगे। करीब छह माह बाद अब शासन ने इन प्रस्तावों को हरी झंडी दी है। साल के अंत तक सभी चौराहों का सौंदर्यीकरण पूरा कर लिया जाएगा। सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग स्थित पांच चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 90.30 लाख रुपये के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
स्याना अड्डा रोड के चौड़ीकरण का इंतजार
नगर के शिकारपुर तिराहा से वाया स्याना अड्डा पांच किमी लंबे रोड को फोरलेन करने के लिए अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया गया है। स्थिति यह है कि तीन अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 39.57 करोड़ रुपये की स्वीकृति तो दी थी, लेकिन इसके बाद से अभी तक इस प्रस्ताव का शासनादेश जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर स्टेट हाईवे को फोरलेन करने के बजाए दस मीटर चौड़ा करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
इन चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण
चौराहा
लागत
स्वीकृत
डीएवी फ्लाईओवर
1.21 करोड़ 60.68 लाख
लल्ला बाबू चौराहा
37.49 लाख
18.74 लाख
महाराणा प्रताप चौक
35.81 लाख
17.90 लाख
काला आम चौराहा
38.67 लाख
19.33 लाख
स्याना अड्डा चौराहा
32.08 लाख
16.04 लाख
भूड़ चौराहा
33.82 लाख
16.91 लाख
शासन ने शहर के छह और सिकंदराबाद-कुचेसर मार्ग के पांच चौराहों के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राहुल शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग