Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sir.. after love marriage, wife's parents forcibly took her away

Bulandshahar News: साहब.. प्रेम विवाह के बाद जबरन पत्नी को ले गए मायके वाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती ने बीते दिनों आर्य समाज रीति से प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि अब नवविवाहिता को उसके मायके वाले जबरन अपने साथ ले गए हैं। इसका जब पीड़ित पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने पत्नी के साथ ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर के गांव मोहनकुटी क्षेत्र निवासी अभय सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गत 12 दिसंबर एक अन्य गांव निवासी युवती से आर्य समाज रीति से प्रेम विवाह कर लिया था। वह दोनों पति-पत्नी बालिग हैं और उनके द्वारा आपसी सहमति से शादी की गई है। आरोप है कि उनकी पत्नी के मायके वाले उनकी शादी से खुश नहीं हैं। 14 दिसंबर को उनकी पत्नी को उसका भाई और अन्य रिश्तेदार जबरन खींचकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे भूड क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसे में पीड़ित को अपनी पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका है। पीड़ित ने पत्नी को बंधनमुक्त कराने की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।--------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed