{"_id":"578118f24f1c1b291e7fa35b","slug":"single-teacher-doing-job-in-two-diffrent-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहासू और इलाहाबाद में एक साथ सरकारी नौकरी कर रही शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहासू और इलाहाबाद में एक साथ सरकारी नौकरी कर रही शिक्षिका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 09 Jul 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
पहासू और इलाहाबाद में एक साथ सरकारी नौकरी कर रही शिक्षिका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक पहासू के प्राथमिक स्कूल में कार्यरत शिक्षिका एक साथ दो सरकारी नौकरी कर रही है। यह खुलासा स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान हुआ। एबीएसए ने आरोपी शिक्षिका को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने की संस्तुति की है। उधर, एबीएसए की जांच रिपोर्ट मिलने पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।
ब्लॉक पहासू के एबीएसए कमलेश बाबू ने बताया कि उन्होंने चार जुलाई को क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में एक सहायक शिक्षिका अनुपस्थित पाई गई। जब स्टॉफ से शिक्षिका के अनुपस्थित होने का कारण पूछा तो बताया गया कि वह एक साथ दो सरकारी नौकरी कर रही है।
इस समय वह इलाहाबाद के एक इंटर कॉलेज में भी शिक्षिका के पद पर तैनात है। कमलेश बाबू ने दावा किया है कि जब उन्होंने जांच की तो स्कूल स्टॉफ द्वारा बताई गई बात सच निकली। मामला गंभीर होने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से शिक्षिका को नोटिस जारी कर वेतन रोकने की संस्तुति की।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को भी सौंप दी है। बीएसए वेदराम के अनुसार ब्लॉक पहासू के एबीएसए की जांच रिपोर्ट उन्हें मिल चुकी है। मामला गंभीर है और उन्होंने इस पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी कर ली है।
यह शिक्षिका एक साथ दो सरकारी नौकरी नहीं कर सकती। वह इलाहाबाद के उस विद्यालय से भी संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, जहां पर शिक्षिका दूसरी नौकरी कर रही है। जल्द ही आगामी निर्णय ले लिया जाएगा।
किसकी मिलीभगत से हो रहा था खेल, जांच हुई शुरू
बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर हैरान हैं कि एक शिक्षिका एक साथ दो सरकारी नौकरी कर रही है। अफसर इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह खेल किसकी मिलीभगत से हो रहा था। यदि स्टॉफ को पता था कि शिक्षका दूसरी नौकरी कर रही है तो इसकी जानकारी विभाग को क्यों नहीं दी गई। इस खेल में स्कूल के हेडमास्टर की भी मिलीभगत होने की आशंका जताई जा रही है।