फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   silver bricks sent to Ram temple construction

राम मंदिर निर्माण को भेजी पांच किलो चांदी की ईंटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
silver bricks sent to Ram temple construction
राम मंदिर निर्माण को भेजी पांच किलो चांदी की ईंटें
विज्ञापन

बुलंदशहर। राम मंदिर निर्माण को लेकर दान देने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को नगर के इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा मंदिर निर्माण के लिए चांदी की ईटें दान की गई। इन ईटों का वजन पांच किलो से अधिक है। दानदाताओं ने इनका मंदिर की नींव में इस्तेमाल करने की मांग की है।

बुलंदशहर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के लिए चांदी की ईटें प्रदेश कार्यालय लखनऊ भेजी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने बताया कि जनपद के छोटे-बड़े ज्वैलर्स के सहयोग के अंश स्वरूप ये चांदी की ईटें ट्रस्ट को भेंट की गई हैं। इच्छा है कि इनका प्रयोग मंदिर की नींव रखने में किया जाए। भेजने से पूर्व ईटों की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। एसोसिएशन के महामंत्री अनुज अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश से चांदी की ईटों को एकत्रित कर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी द्वारा अयोध्या राम मंदिर न्यास बोर्ड ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के माध्यम से प्रभु श्री राम लला को समर्पित की गई। जिसमें पूरे प्रदेश के सभी छोटे-बड़े ज्वेलर्स बंधुओं ने अपनी स्वयं की इच्छा से चांदी के रूप में अंशदान किया। बताया कि सभी व्यापारियों ने इन ईंटों के माध्यम से प्रभु के प्रति अपनी आस्था प्रकट की है। छोटे व बड़े ज्वेलर्स ने अपना-अपना अंश मंदिर को समर्पित किया है। निदेशक हेमंत वर्मा ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों का उद्देश्य इस पावन काम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। आगे भी हम सभी इस अभियान से लोगों को जोड़ने का प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed