फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Sikh Gurus made unique sacrifices to protect the religion: Sandeep

सिख गुरुओं ने धर्म की रक्षा के लिए दिया अद्वितीय बलिदान : संदीप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sikh Gurus made unique sacrifices to protect the religion: Sandeep
सिकंदराबाद गुरुद्वारे में आयोेजित गोष्ठी में भाग लेते लोग। संवाद
सिकंदराबाद। सिख धर्म के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत को लेकर मनाए जा रहे 350वीं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मोहल्ला कायस्थवाड़ा स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गोष्ठी का आयोजन हुआ। क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह मुख्य अतिथि, पालिका अध्यक्ष डॉ. प्रदीप दीक्षित विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संदीप त्यागी मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरुबाणी की मधुर ध्वनि और अरदास के साथ हुई। इसके बाद वक्ताओं ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, उनके आदर्शों, त्याग और धैर्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका बलिदान केवल किसी एक धर्म के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत है। संदीप त्यागी ने कहा कि समाज को आज भी गुरु तेग बहादुर जी के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गुरुओं के इतिहास को पढ़ें, समझें और इसे जीवन में अपनाएं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने संगत को गुरुओं की शिक्षाओं से जोड़ने के लिए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। अंत में लंगर वितरित किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने सेवा भाव से भाग लिया। इस अवसर पर गरुद्वारा कमेटी सिकंदराबाद के अध्यक्ष सरदार रिक्की सिंह, जिला कार्यकारणी सदस्य भाजपा पिंकी बोहरा, गुरवचन सिंह, राजेंद्र सिंह, तिलकराज भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed