फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SI suspended

भ्रष्टाचार में लिप्त उपनिरीक्षक निलंबित, दो हुए लाइन हाजिर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
SI suspended
भ्रष्टाचार में लिप्त दरोगा निलंबित, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
विज्ञापन

बुलंदशहर। पुलिस महकमे में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा पाना आला अफसरों के लिए चुनौती साबित हो रहा है। अब अहार थाने पर तैनात एक दरोगा का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के बाद दरोगा को निलंबित कर दिया है। साथ ही झाझर चौकी प्रभारी और डिप्टी गंज चौकी प्रभारी को भी ड्यूटी में अनियमितता बरतने पर लाइन हाजिर किया गया है।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अहार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कराए गए थे। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों ने आपस में फैसला कर लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को ढाई लाख रुपये देने के लिए कहा। यह रकम इन मुकदमों की विवेचना कर रहे अहार थाने के दरोगा अनिल सिंह के पास रख दी गई। जब देने वाली पार्टी ने दूसरी पार्टी को रुपये देने की बात कही तो दरोगा ने उनमें से 50 हजार रुपये मांगे। यह रकम फोन पर एक व्यक्ति से मांगी जा रही थी। बृहस्पतिवार देर रात किसी व्यक्ति ने एसएसपी के मोबाइल पर यह ऑडियो भेजी। जिसकी एसएसपी ने एसपी क्राइम शिवराम यादव से जांच कराई। जांच में पाया गया कि प्रथम दृष्टया दरोगा अनिल सिंह की ही आवाज है। जिसके बाद दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं, नगर कोतवाली की डिप्टीगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को अनुशासनहीनता के चलते लाइन हाजिर किया गया है। आरोप है कि उनकी क्षेत्र से काफी शिकायत आ रही थी। उनका किसी के साथ भी व्यवहार अच्छा नहीं था। इसके अलावा ककोड़ थाने की झाझर चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा को अपराध नियंत्रण में विफल होने पर और आमजन से दुर्व्यवहार पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed