फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shrawan somwar

श्रद्धालुओं ने जयकार के साथ किया भोलेनाथ का जलाभिषेक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Shrawan somwar
सदर तहसील के पास आयोजित भंडारा प्रसादी के दौरान कलाकारों की सजी झांकी। - फोटो : BULANDSHAHR
श्रद्धालुओं ने जयकार के साथ किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

बुलंदशहर। सावन माह के तीसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। जलाभिषेक का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया, जो शाम तक जारी रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से शिवालय गूंज उठे। नगर समेत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर आस्था के आगे कोरोना की गाइड लाइन भी तार-तार हो गई।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरुवा स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ और नगर के साठा स्थित राज राजेश्वर मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, काले तिल, फल-फूल और फूलमाला आदि से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। वहीं, दूसरी ओर कोरोना महामारी के चलते अधिकांश भक्तों ने व्रत रखते हुए घरों में ही भगवान शंकर की आराधना की।
विज्ञापन

शिव परिवार की झांकी ने भक्तों का मन मोहा
नगर के चांदपुर रोड, आवास विकास, स्याना अड्डा, काली नदी रोड, रोडवेज बस अड्डा आदि स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं, सदर तहसील के पास भंडारे में शिव परिवार की झांकी ने भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबकेश्वर महादेव मंदिर में हुई पूजा अर्चना
अहार क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर भी सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी और साथ ही प्रभु से कोरोना संक्रमण खत्म करने की प्रार्थना की। वहीं, सेवादारों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed