फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shot dead body of a young man found on the road, suspicion of murder

Bulandshahar News: सड़क पर मिला युवक का गोली लगा शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Shot dead body of a young man found on the road, suspicion of murder
बुलंदशहर। देहात कोतवाली के गांव सराय छबीला निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार का शव बुधवार देर रात गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। मृतक के सिर से काफी खून बह रहा था और ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पास में ही एक तमंचा और सब्जी का थैला भी पड़ा था। लेकिन, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां सिर्फ सब्जी का थैला ही था, तमंचा मौके से पुलिस को बरामद नहीं हुआ। वहीं, मृतक के परिजनों ने पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय छबीला निवासी पवन कुमार मजदूरी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। उनका पत्नी से बीते काफी समय से विवाद चल रहा था। ढाई माह पूर्व पत्नी से तलाक भी हो गया था। बताया गया कि बुधवार शाम को वह घर से कहीं जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन, वापस नहीं लौटे। रात करीब नौ बजे पवन के परिजनों को ग्रामीणों ने सूचना दी कि पवन का शव गांव के रास्ते पर लहूलुआन अवस्था में पड़ा है। उसके सिर से खून बह रहा है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। ग्रामीणों ने फोन पर पुलिस को बताया कि मृतक के पास एक तमंचा और सब्जी का बैग भी पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वहां सिर्फ सब्जी का बैग ही मिला, तमंचा बरामद नहीं हो सका। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पवन की हत्या उसकी पत्नी ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर की है। साथ ही परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने तमंचा वहां फेंका, जिससे कि मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो सके। बृहस्पतिवार दोपहर को पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तहरीर पर देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मृतक के शव के निकट तमंचा मिलने की सूचना मिली थी। लेकिन, मौके पर जाकर पुलिस का तमंचा नहीं मिला है, हालांकि सब्जी का बैग मौके से मिला है। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - ऋजुल कुमार, एएसपी नगर
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed