{"_id":"6552535142e316a8d503f0e6","slug":"shortage-of-empty-buses-during-festival-season-duggars-become-support-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-7069-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार बने सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: त्योहार पर खली बसों की कमी, डग्गामार बने सहारा
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली के दिन जिले में यातायात व्यवस्था धड़ाम नजर आई। इस दौरान रोडवेज बस न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहन ही सहारा बनें। रोडवेज बसों के इंतजार में यात्री घंटों खड़े रहे। सोमवार को चहल-पहल कम रही और अब मंगलवार को भैयादूज के चलते यात्रियों की चहल-पहल बढ़ेगी। हालांकि सोमवार को घर जाने के लिए नगर के भूड़ चौराहे, शिकारपुर बाईपास और स्याना बस अड्डे पर लोग बसों का इंतजार करते नजर आए।
जिले के यात्रियों को राहत देने के लिए उप्र परिवहन निगम द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन करने के अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे लेकिन इनमें से अधिकांश बसें कागजों में ही चलीं। कई मार्गों पर एक-दो बसों का संचालन होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ा। कुछ ऐसे भी यात्री रहे जिन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, सोमवार को नगर के बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। हालांकि, नगर के भूड़ चौराहा और शिकारपुर बाईपास पर दूर-दराज जाने वाले यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए। ऐसे में यात्रियों को डग्गामार वाहन सहारा बनते नजर आए। अब मंगलवार को यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर फिर परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों को राहत देने के लिए बसों का संचालन 20 नवंबर तक जारी रहेगा। सोमवार को यात्रियों की संख्या काफी कम रही। बस अड्डे पर बस के आने के बाद तत्काल संबंधित रूट पर संचालन करवाया जा रहा है, जिससे यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। - बिजेंद्र सिंह, डिपो प्रभारी बुलंदशहर