फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shopkeeper returns bag full of cash to car rider

Bulandshahar News: दुकानदार ने कार सवार को लाैटाया नकदी से भरा बैग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper returns bag full of cash to car rider
खुर्जा। पहासू मार्ग पर अगौरा गांव के बाहर कांजी बड़े बेच रहे युवक ने कार सवार लोगों को उनका नकदी भरा बैग लौटाकर दिया। जो कार सवार लोग कांजी बड़े विक्रेता के पास भूल गए थे। इस पर कार सवार लोगों ने युवक की ईमानदारी की प्रशंसा की और आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वह अलीगढ़ के छर्रा में एक शादी समारोह में गए थे। बृहस्पतिवार दोपहर को वह वहां से वापस गाजियाबाद लौट रहे थे। आते वक्त रास्ते में पहासू मार्ग पर अगौरा के बाहर बने पंप पर उन्होंने कार में सीएनजी रिफिल कराई।
विज्ञापन

इसके बाद पंप के बाहर ही मोपेड पर कांजी बड़े बेच रहे दुकानदार यश के पास गए। जहां उन्होंने परिवार के साथ कांजी बड़े खाए। इसी दौरान कांजी बड़े का भुगतान करने के दौरान करीब डेढ़ लाख नकदी और मोबाइल समेत बैग यश की मोपेड पर भूल गए। यश का कहना है कि उन्होंने काफी इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया तो उन्होंने बैग अपने पास सुरक्षित रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी उसमें रखे मोबाइल में घंटी बजी तो यश ने उस पर बात की और बताया कि बैग उनके पास सुरक्षित है। इसके बाद वह वापस आए और यश ने उन्हें बैग लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed