{"_id":"67ffdaad25968f0ffa0e7420","slug":"shooting-shooters-hit-the-target-in-the-final-match-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-105162-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग : फाइनल मुकाबले में निशानेबाजों ने लक्ष्य पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग : फाइनल मुकाबले में निशानेबाजों ने लक्ष्य पर साधा निशाना
विज्ञापन
सिकंदराबाद शूटिंग चैंपियनशिप के दौरान निशाना लगाते खिलाड़ी संवाद
सिकंदराबाद। नगर के रेलवे रोड स्थित बाबू बोधराज कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किरन चोपड़ा की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में आयोजित की गई चार दिवसीय किरन चोपड़ा मेमोरियल इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने लक्ष्य पर निशाना साधा। विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
निदेशक राम चोपड़ा ने बताया कि चैंपियनशिप के अंतिम दिन रोहतक, जींद, मेरठ, बागपत, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बड़ौत, ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, दनकौर, जहांगीराबाद आदि से आए निशानेबाजों ने निशाना लगाया। शाम तक प्रतियोगिता में 168 निशानेबाज निशाना लगा चुके थे। चैंपियनशिप का समापन देर रात हुआ।
राम चोपड़ा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एजुकेशनल निदेशक विभा चोपड़ा ने प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि लक्ष्य भेदन में धैर्य की आवश्यकता होती है, जो आप में परिलक्षित हो रही है। चेयरमेन परशुराम चोपड़ा ने प्रतियोगियों को लक्ष्य भेदन के साथ जीवन में उनके लक्ष्यों को भेदने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्य जसविंदर सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच रितेश चौधरी का योगदान सराहनीय रहा।