{"_id":"6a551b0d430d9a69ba06b8a9","slug":"shivratri-traffic-routes-in-areas-along-the-banks-of-the-ganges-will-be-diverted-for-four-days-from-august-8-to-11-bulandshahr-news-c-30-ald1006-930104-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि : गंगा किनारे के क्षेत्रों में आठ से 11 अगस्त तक चार दिन डायवर्ट रहेगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि : गंगा किनारे के क्षेत्रों में आठ से 11 अगस्त तक चार दिन डायवर्ट रहेगा रूट
विज्ञापन
बुलंदशहर। सावन की शिवरात्रि को लेकर अनूपशहर, नरौरा, स्याना क्षेत्र में आठ से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन व पुलिस ने कांवड़ मेला मार्गों की ओर वाहनों का संचालन बंद कराने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत मुख्य चौराहों पर की तैनात की जाएगी। पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।
रूट डायवर्जन योजना के तहत दिल्ली, गाजियाबाद से अमरोहा होते हुए, मुरादाबाद और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को भूड़ चौराहा से नरौरा गंगा बैराज पुल से होते हुए वाया संभल से अमरोहा, मुरादाबाद की ओर संचालित किया जाएगा। वहीं, मेरठ, हापुड़ से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए सिकंदराबाद से भूड़ चौराहा होते हुए नरौरा बैराज पुल से वाया बबराला निकाले जाने की योजना है।
मेरठ जाने वाले भारी वाहनों को खुर्जा से सिकंदराबाद वाया ईस्टर्न पेरिफेरल होते हुए डासना और वहां से किठौर होते हुए निकाला जाएगा। इसके अलावा बरेली, रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन नरौरा, अतरौली, अलीगढ़ होकर जाएंगे। साथ ही मुरादाबाद, संभल की ओर से बुलंदशहर आने वाले भारी वाहनों को थाना रजपुरा, बबराला से नरौरा होते हुए शिकारपुर होकर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली-गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद व रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दिल्ली-गाजियाबाद की तरफ से अमरोहा और बरेली की ओर जाने के लिए सिकंदराबाद से भूड़ चौराहा से नरौरा गंगा बैराज पुल से होते हुए निकाला जाएगा। मेरठ-हापुड़ से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को सोना फ्लाईओवर ओवर से दाहिनी लेन में आकर गुलावठी, मिठेपुर, जैनपुर, भूड़ चौराहा से वाया डिबाई, नरौरा होकर निकाला जाएगा। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि शिवरात्रि पर होने वाला रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।