फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   shivpal sing public meeting

भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन प्राथमिकता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
shivpal sing public meeting
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : BULANDSHAHR
भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन प्राथमिकता
विज्ञापन

गुलावठी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के लिए सपा से गठबंधन उनकी प्राथमिकता है। शिवपाल यादव रविवार को ग्राम बराल में पार्टी की सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के पहुंचने पर बतौर मुख्य अतिथि जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से कोरोना काल की पहली लहर में 15 लाख लोग बेरोजगार हो गए। दूसरी लहर में पांच करोड़ लोग बेरोजगार हुए। उद्योगपति और अमीर होते जा रहे हैं। किसान व मजदूर और गरीब होते जा रहे हैं। खाद, पेट्रोल व डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं, परंतु किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सरकार आई तो एक परिवार के बेटा व बेटी को सरकारी नौकरी दी जाएगी। किसानों व गरीबों को 300 यूनिट बिजली फ्री तथा ग्रेजुएशन करने वालों को रोजगार के लिए पांच लाख दिये जाएंगे। सभा को पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव, वीरपाल सिंह यादव आदि ने संबोधित किया। प्रदेश प्रवक्ता संतवीर भाटी, जिलाध्यक्ष राजीव यादव, विकास यादव, अनुज यादव प्रधान, हिमांशु यादव, रामगोपाल प्रधान, नरेश प्रधान, अमित खारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता नाहर सिंह यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed