फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shivalaya echoed with 'Bol-Bam' on the first Monday of Sawan

Bulandshahar News: सावन के पहले सोमवार पर बोल बम से गूंजे शिवालय

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Shivalaya echoed with 'Bol-Bam' on the first Monday of Sawan
अनूपशहर से कांवड़ भरकर ले जाते ​शिवभक्त। संवाद
बुलंदशहर/अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा/गुलावठी/शिकारपुर/जहांगीराबाद। सावन के पहले सोमवार को नगर के शिवालय बम-बम भोले की गूंज से गुंजायमान हो उठे। शिवालयों में भगवान शिव का दूध, बेलपत्र, धतूरा और भांग के पत्तों से पूजन किया गया। इस दौरान शिवालयों में लाइन लगी रही। जगह-जगह भंडारे लगे।
विज्ञापन

सावन मास के पहले सोमवार को नगर के प्राचीन राजराजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, कालेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, शीतलगंज स्थित शिवालय मंदिर, पंचशील कालोनी स्थित मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, सिद्धेश्वर, टीचर्स कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भोले के भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान सुबह-सवेरे से ही मंदिरों के कपाट खोल दिए गए। नगर में सेवादारों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर महादेव मंदिर के आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि जलाभिषेक के लिए शिवभक्त बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे। वहीं, डिबाई क्षेत्र के कर्णवास, राजघाट, विहारघाट, नरवर आदि गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर शिवालयों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कर्णवास में भूतेश्वर महादेव, विहारघाट में वनखंडेश्वर महादेव के अलावा नगर के कैलाश ज्ञान मंदिर, संकट मोचन मंदिर, पथवारी देवालय, काले मंदिर आदि में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गुलावठी नगर के बड़ा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवभक्तों ने महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और बेल पत्र, पुष्प आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनूपशहर और शिकारपुर क्षेत्र के शिवालयों में भी बम भोले की गूंज रही। अहार क्षेत्र के अंबकेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। साथ ही मोहरसा स्थित झारखंडी बाबा मंदिर पर भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर, सदर बाजार शिव मंदिर, पुलिस चौकी निकट शिव मंदिर, अजीजाबाद शिव मंदिर, बुलंदशहर बस स्टैंड निकट महाकालेश्वर शिव मंदिर में सोमवार की तड़के से भगवान शिव को जलाभिषेक किया।
गांव लखावटी, इस्माइला, चरौरा मुस्तफाबाद, बालका, रजवाना, पाली बेगपुर, ईलना, जाड़ौल, पर्वाना, बादशाहपुर तालाब, अगौता, पवसरा, किसौली, निमचाना, रैना, भैंसरौली, गढ़िया आदि में भी जलाभिषेक हुआ। जहांगीराबाद नगर व देहात क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। शिवलिंग का जलाभिषेक किया और समाज के कल्याण व उत्थान को प्रार्थना की। वहीं, अनूपशहर समेत अन्य घाटों पर गंगा स्नान हुआ। शिव भक्त गंगाजल लेकर अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचे और जलाभिषेक किया।

-
गंगा घाटों से शिवभक्त कांवड़ लेकर हुए रवाना

गंगा घाटों से शिवभक्त कांवड़ लेकर रवाना होने लगे हैं। अनूपशहर से छतारी क्षेत्र के 31 युवाओं का जत्था विनोद गुरु के नेतृत्व में जलाभिषेक के लिए कलशों में 101 लीटर गंगा जल लेकर रवाना हुआ। अलीगढ़ के शिवभक्तों का एक जत्था खेरेश्वरधाम मंदिर पर जलाभिषेक के लिए डाक कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed