फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shikarpur: A pistol was kept in the car to send the youth to jail, four policemen suspended

Shikarpur : युवक को जेल भेजने के लिए गाड़ी में रखा तमंचा... मगर जांच में खुली पोल, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिकारपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिकारपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 06:03 AM IST
सार

मामला शासन स्तर तक पहुंचा तो डीजीपी ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब कर ली। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोमवार देर रात एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कस्बा चाैकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Shikarpur: A pistol was kept in the car to send the youth to jail, four policemen suspended
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार में अवैध हथियार रखकर युवक को जेल भेजना शिकारपुर थाना पुलिस को भारी पड़ गया। मामला शासन स्तर तक पहुंचा तो डीजीपी ने एसएसपी से रिपोर्ट तलब कर ली। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोमवार देर रात एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, कस्बा चाैकी प्रभारी और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वीडियो में दिख रहे दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए होमगार्ड कमांडेंट को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन


सोमवार शाम एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। एक सफेद रंग की कार के आसपास थानाप्रभारी शिकारपुर राजेश कुमार चतुर्वेदी समेत कई अन्य पुलिसकर्मी खड़े नजर आ रहे हैं। पहले कुछ पुलिसकर्मी कार के ड्राइवर साइड से अंदर की ओर चेकिंग करते दिख रहे हैं। उसके बाद एक सिपाही कार के पास खड़ी अपनी बाइक से एक सफेद कपड़े में लिपटा तमंचा लेकर आता है और उसे कार की कंडक्टर साइड में नीचे रख देता है।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी इसके बाद कार चेकिंग का ड्रामा करते हुए बकायदा वीडियो बनाते हैं और कार से उक्त तमंचे को खुद ही बरामद दिखा देते हैं। इसके बाद कार में सवार युवक को अवैध असलहे के मामले में जेल भेज दिया गया। यह पूरा मामला घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को नहीं लग सकी। अब इस वीडियो को किसी ने वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश के डीजीपी ने बुलंदशहर एसएसपी से घटना की रिपोर्ट मांगी। एसएसपी ने घटना की जानकारी के लिए एसपी क्राइम को देर रात शिकारपुर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाया गया। उन्होंने रात में ही अपनी रिपोर्ट एसएसपी को प्रेषित की।  रिपोर्ट के आधार पर देर रात एसएसपी श्लोक कुमार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार चतुर्वेदी, कस्बा इंचार्ज शुभम चौधरी, सिपाही सुनील कुमार और धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया। वहीं, बीबीनगर में तैनात प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार दुबे को शिकारपुर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा वीडियो में दिख रहे दो होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed