फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Shastri House became the champion in the final of Junior Kabaddi

Bulandshahar News: जूनियर कबड्डी के फाइनल में शास्त्री हाउस बना चैंपियन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Shastri House became the champion in the final of Junior Kabaddi
सलेमपुर के एसकेडी प​ब्लिक स्कूल में विजेता टीम के ​खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। स्रोत: संस्थान
सलेमपुर। एसकेडी पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल का सातवें दिन सोमवार को समापन हो गया। आखिरी दिन पहला मैच जूनियर कबड्डी फाइनल का हुआ। इसमें शास्त्री हाउस सुभाष हाउस को हराकर चैंपियन बना। मैच रेफरी गौरव चौधरी और गजेंद्र कुमार ने कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना। खो-खो के जूनियर फाइनल में शास्त्री हाउस पटेल हाउस को हराकर चैंपियन बना। इसमें मैच रेफरी दुष्यंत ठाकुर ने खुशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना।
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर क्रिकेट का फाइनल बहुत ही रोमांचक रहा। इसमें सुभाष हाउस ने ने पटेल हाउस को हराकर शानदार जीत दर्ज कराई। अंपायर कुलदीप शर्मा ने मनी को मैन ऑफ द मैच चुना। प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल में वार्षिक खेलों के सभी खेल प्रतियोगिताओं का समापन होगा। मैनेजर विजय कुमार ने कहा कि ऐसे ही आयोजन हर वर्ष स्कूल में होते रहेंगे। इस मौके पर नरेश शर्मा, कपिल चौधरी, अजय प्रताप, हिमांशु कुमार, रजनी चौधरी, शिल्पा शर्मा और नवीन शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed