फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   seven years girl child and daughter of acid attack victim killed slitting her neck triple talaq case going on 

बुलंदशहर: तलाक पीड़िता की सात वर्षीय बेटी की गला रेतकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

Sun, 19 Sep 2021 07:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, औरंगाबाद (बुलंदशहर) Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 19 Sep 2021 07:49 PM IST
सार

मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान थे। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी और सीओ सिटी शशांक सिंह भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
seven years girl child and daughter of acid attack victim killed slitting her neck triple talaq case going on 
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ में रविवार को तीन तलाक पीड़िता की सात वर्षीय पुत्री की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। मां किसी कार्य से बाहर गई थी। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। 

विज्ञापन


हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। तलाक पीड़िता शबनम ने करीब दो वर्ष पहले गांव निवासी दो लोगों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी शबनम उर्फ रानी की सात वर्षीय बेटी सबा अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। शबनम का अपने पति से 2014 में तीन तलाक हो चुका है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 6 बजे शबनम किसी जरूरी काम से बुलंदशहर गई थी। घर में केवल उसकी बेटी सबा थी। शाम करीब 5 बजे शबनम घर लौटी तो उसकी बेटी का लहूलुहान शव पड़ा था। यह देखकर शबनम की चीख निकल निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। शरीर पर धारदार हथियार से कई जगह चोट के निशान थे। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी और सीओ सिटी शशांक सिंह भी मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में गहन जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और गहनता से जांच पड़ताल की। डॉग स्क्वायड की मदद से हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की गई। लेकिन सफलता नहीं लग सकी है।

शबनम पर दो साल पहले तेजाब से हुआ था हमला
दिल्ली निवासी शबनम उर्फ रानी का निकाह 8 फरवरी 2010 को अगौता के गांव जोलीगढ़ निवासी मुजम्मिल से हुआ था। वर्ष 2014 में शबनम को पति ने तीन तलाक दे दिया था। इसके विरोध में 7 मई 2018 को शबनम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। करीब दो वर्ष पहले शबनम ने गांव निवासी दो लोगों पर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया था। तेजाब के हमले में शबनम और उसका पुत्र अजमल झुलसकर घायल हो गए थे, लेकिन बाद में पुलिस ने मामले को फर्जी बताया था।  

पुलिस ने शबनम से की डेढ़ घंटे पूछताछ
घटना के बाद एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह, इंस्पेक्टर अगौता अमर सिंह मौके पर पहुंचे तथा करीब डेढ़ घंटे तक शबनम से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने एक अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।


तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही पीड़िता ने अपने मायके पक्ष के दो लोग व एक अन्य पर हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed