{"_id":"6696a998e478bc0c4b028a74","slug":"seven-month-old-child-died-due-to-vomiting-and-diarrhea-248-reached-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-118848-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: उल्टी-दस्त से सात माह के बच्चे की मौत, 248 पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: उल्टी-दस्त से सात माह के बच्चे की मौत, 248 पहुंचे अस्पताल
विज्ञापन
उल्टी-दस्त से मृतक जहांगीराबाद के पूठी गांव निवासी मासूम एकांश। स्त्रोत - परिजन
बुलंदशहर/ऊंचागांव। उमस भरी गर्मी के चलते उल्टी-दस्त व पेटदर्द के मरीज बढ़ने लगे हैं। जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा निवासी सात माह के बच्चे की सोमवार रात उल्टी-दस्त से मौत हो गई। गांव में कई लोग बीमार हैं। वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित 248 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। तीन मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया। निजी अस्पतालों में भी मरीजों की लाइन लगी है।
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव पूठा निवासी सूरजपाल के सात माह के पुत्र एकांश को पिछले दिनों अचानक उल्टी-दस्त शुरु हो गए। शुरुआत में परिजनों ने गांव के ही एक चिकित्सक को दिखाया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर बुलंदशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूरजपाल ने बताया कि पुत्र की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गाजियाबाद के एक अस्पताल में बच्चे का उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदगी और मच्छर के कारण संक्रमण फैल रहा है। कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं तो रूबी, भाव्यांश सहित 10 से अधिक बच्चे भी बीमारियों की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाने की मांग की। सीएचसी प्रभारी डाॅ. आशीष मुगदल ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना मिली है। गांव में जल्द शिविर लगवाया जाएगा।
मौसम में बदलाव के कारण फैल रहा संक्रमण : डाॅ. पंकज
जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को कुल 1403 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें उल्टी-दस्त के साथ वायरल बुखार, आंखों में खुजली, शरीर में एलर्जी, पेटदर्द, जोड़ों में दर्द आदि के मरीज शामिल रहे। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर में ऐंठन व दर्द हो रहा है। लोग उल्टी-दस्त व पानी की कमी के कारण भी बीमार हो रहे हैं। मंगलवार को उल्टी-दस्त व पेटदर्द के मरीज अधिक रहे। करीब 248 मरीज उल्टी-दस्त के रहे।
विज्ञापन
--
इन बातों का रखें ध्यान
: कटे-फटे और खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
: धूप में सिर ढककर व चश्मा लगाकर निकलें।
: पानी, नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, नारियल पानी पीते रहें।
: अधिक मसालेदार व चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन न करें।
: बीमार होने पर पंजीकृत चिकित्सक से ही परामर्श लें।
उल्टी-दस्त से बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। टीम को गांव में भेजकर जांच करवाई जाएगी और स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। गर्मी के कारण उल्टी-दस्त समेत अन्य मौसमी बीमारी के मरीजाें की संख्या बढ़ी है। सभी जगह पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ