फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven judo players of the district will participate in the Junior Open State Trial

Bulandshahar News: जूनियर ओपन स्टेट ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे जिले के सात जूडो खिलाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Seven judo players of the district will participate in the Junior Open State Trial
बुलंदशहर। लखनऊ में आयोजित होने वाले जूनियर ओपन स्टेट ट्रायल के लिए जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब ट्रायल में चयन होने पर खिलाड़ी नेशनल स्तर पर होने वाली जूनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर सकेंगे। इन सभी खिलाड़ियों को कोच व जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने लखनऊ के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

जूडो कोच पुनीत आर्य ने बताया कि पिछले दिनों जिले के खिलाड़ी मंडल स्तर पर चयन के लिए ट्रायल देकर आए। इसमें सात खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तर पर होने वाले ट्रायल के लिए हुआ। बताया कि 13 अगस्त को लखनऊ में जूडो का जूनियर ओपन स्टेट ट्रायल का आयोजन होगा। इसमें जिले से 55 भारवर्ग में तुषार कुमार, 60 भारवर्ग में जतिन शर्मा, लोकेंद्र राणा व हिमांशु चौधरी, 73 भारवर्ग में प्रिंस, 81 भारवर्ग में चंदरवीर और 100 से अधिक भारवर्ग में सलमान गाजी प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में चयन होने वाले जूडो खिलाड़ी को 28 अगस्त से एक सितंबर के बीच नई दिल्ली में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed