Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Service of 12 absent employees terminated

Bulandshahar News: अनुपस्थित चल रहे 12कर्मियों की सेवा समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात जिले के 12 शिक्षक-कर्मचारी कई सालों से बिना सूचना दिए लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। अब इनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई कर दी गई है। इनको कई बार नोटिस जारी किया। इसके बाद भी कोई जवाब न मिलने पर यह निर्णय लिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि विभाग के 12 शिक्षक और कर्मचारी पिछले कई सालों से बिना बताए और बिना अवकाश लिए लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इनको कई बार नोटिस जारी कर ड्यूटी न करने का कारण जानने का प्रयास किया गया लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। अब इन सभी की सेवा समाप्ति की कार्रवाई कर दी गई है। इस कार्रवाई के बाद अब इनकी कोई सुनवाई नहीं होगी। बताया कि कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खखूंडा की सहायक अध्यापक जीनत फातिमा सिद्धिकी 31 जनवरी 2020 से अनुपस्थित चल रही हैं। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सीकरी नंबर से शिक्षक नमिता चौधरी वर्ष 2021 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिसाईच से कवल निर्मेश एक जनवरी 2020 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय रूनसी से रामगोपाल 10 मार्च 2021 से, प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर से पवन कुमार वर्ष 2019 से अनुपस्थित चल रही हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहलारा से शिवानी चौधरी वर्ष 2017 से, उच्च प्राथमिक विद्यालय महेशपुर से वीना वरुण वर्ष 2018 से, प्राथमिक विद्यालय सतोहा से सोनी वर्ष 2021 से, प्राथमिक विद्यालय कलंदरगढ़ी से शिक्षक सुनीता 2015 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय दिनौल से अनुचर रामकुमार 2007 से, संविलियन विद्यालय बिरौली से अनुचर अमित कुमार वर्ष 2013 से और बीएसए कार्यालय बुलंदशहर में चौकीदार कृष्ण वर्ष 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। इन सभी की सेवा समाप्ति का पत्र भी उनके पते पर प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed